फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
पहासू के वेदरामपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस के कब्जे में मैक्स गाड़ी।
विज्ञापन
पहासू। थाना क्षेत्र के वेद रामपुर गांव के पास शुक्रवार रात को पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का अलीगढ़ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को अलीगढ़ के अतरौली निवासी देव कुमार (35) और उनकी पत्नी नीलम बाइक से खुर्जा की ओर जा रहे थे। जब वह पहासू थाना क्षेत्र के वेद रामपुर गांव के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप से उनकी टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दंपती दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर गई और घायलों को पहासू सीएचसी लेकर पहुंची। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस व परिजन घायलों के साथ अलीगढ़ के लिए रवाना हुए। तभी देव ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं नीलम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहासू थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें