फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाइक ने साइकिल सवार 12 वर्षीय बच्चे को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में होलिका दहन की शाम को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार 12 वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ निवासी बबलू का परिवार भी रविवार को होली के उल्लास में डूबा हुआ था। परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ था। शाम को बबलू का 12 वर्षीय बेटा नक्श अपनी साइकिल में हवा डलवाने के लिए घर से निकला था। बताया कि जब वह बदायूं-मेरठ हाईवे पर पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में नक्श गंभीर रूप से घायल हो गया। घर के नजदीक हुए हादसे के बाद परिजन भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। जल्द ही आरोपी बाइक सवार को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें