फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिला अस्पताल में बेड फुल, बेंच पर भर्ती किए जा रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बेड फुल हो गए हैं। 40 बेड की क्षमता वाले वार्ड में 49 मरीज भर्ती किए गए हैं। नौ मरीजों का उपचार बेंच पर भर्ती करके किया जा रहा है। बुखार के मरीज और बढ़े तो स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है।
जिला अस्पताल में संक्रामक बीमारियों से जुड़े मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। ओपीडी में प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज प्राथमिक उपचार कराने पहुंच रहे हैं। इसमें मौसमी बीमारी, एलर्जी के मरीज शामिल रहते हैं। उल्टी, दस्त और बुखार होने पर गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं, देहात क्षेत्रों से भी प्रतिदिन मरीज रेफर होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके कारण अस्पताल में संक्रामक बीमारियों के लिए बना मेडिकल वार्ड फुल चल रहा है। वार्ड फुल हो जाने पर कुछ मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। रविवार सुबह मेडिकल वार्ड में 40 बेड पर 49 मरीज भर्ती मिले। इनमें नौ मरीजों को बेड की जगह बेंच पर भर्ती करना पड़ा। बेंच पर भर्ती मरीज के तीमारदार सुनील ने बताया कि वार्ड में बेड खाली नहीं है। इससे मरीज के साथ तीमारदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रहा है। मजबूरी में वार्ड के अंदर ही जमीन पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीमारदार प्रीति ने बताया कि चार दिन से बुखार आ रहा है। चिकित्सकों द्वारा ब्लड जांच कराने के बाद भर्ती करने की सलाह दी गई। अपने मरीज को शनिवार शाम भर्ती कराया। वार्ड में मरीज ज्यादा होने से बैठने में की समस्या है। जिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राना ने बताया कि संक्रामक रोग के मरीजों के लिए मेडिकल वार्ड बना है। मरीजों की स्थिति को देखकर उन्हें वापस नहीं भेजा जा सकता है। सभी मरीजों को बेड मिले, इसके लिए व्यवस्था की जा रही।



सीएमओ डॉ.विनय कुमार सिंह ने बताया कि संक्रामक बीमारी से पीड़ित गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती कर इलाज देने के निर्देश हैं। ओपीडी के अलावा आरोग्य मेले में भी मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। आरोग्य मेले में करीब 970 वायरल बुखार के मरीज उपचार कराने पहुंचे।
रविवार को बुखार के 19 मरीज हुए भर्ती
जिले में बुखार का प्रकोप अधिक बढ़ गया हैं। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रात 12 बजे से शाम पांच बजे तक बुखार से पीड़ित 24 मरीज पहुंचे। इनमें 19 मरीजों को वार्ड में भर्ती कर लिया गया। शेष को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में वायरल बुखार के 970 मरीज पहुंचे
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सभी जगह वायरल बुखार के मरीजों की भीड़ रही। मेले में वायरल बुखार के अलावा नजला, जुकाम, उल्टी-दस्त, एलर्जी, सांस लेने में परेशानी, शुगर और ब्लड प्रेशर आदि समस्या के मरीज पहुंचे। सभी को उचित परामर्श देकर घर भेजा गया। आरोग्य मेले में वायरल बुखार के करीब 970 मरीजों को परामर्श के साथ जरुरी जांच कराई गई। साथ ही दवा देकर घर भेजा गया। इसमें 28 मरीजों को सरकारी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें