लोगों के आक्रोश को देखते हुए प्रबंधकों ने हेड ऑफिस को ईमेल भेज करेंसी की व्यवस्था होने तक बैंक शाखा बंद रखने की अनुमति मांगी है। हालांकि बंदी की अनुमति केवल करेंसी के बंदोबस्त होने तक के लिए मांगी गई है। इमलिया के इलाहाबाद बैंक की शाखा को हेड क्वार्टर ने एक दिन बैंक बंद रखने का प्रार्थना स्वीकार कर ली है।
ग्रामीण बैंक शाखाओं में बैंक कर्मी सहमे हुए हैं। वहीं शहर की कई बैंक शाखाओें में नो करेंसी का नोटिस चस्पा कर गेट पर अंदर से ताला लगा दिया गया है। एलडीएम ने डीएम और एसएसपी से पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
करेंसी नहीं मिलने के कारण लोग उग्र रूप ले रहे हैं। मुश्किल हालात सेनिपटने के लिए कुछ प्रबंधकों ने हेड क्वार्टर से करेंसी का इंतजाम होने तक ब्रांच बंद रखने की अनुमति मांगी है। जिन बैंकों में कैश नहीं है, वहां नो करेंसी का बोर्ड चस्पा करने का आदेश दे दिया गया है। -सतपाल मेहता, लीड बैंक मैनेजर