अहमदगढ़ बैंक में कैश नहीं मिलने सड़क जाम करके हंगामा करते उपभोक्ता।
- फोटो : ब्यूरो
अहमदगढ़ पीएनबी में दो दिन से कैश नहीं मिलने से नाराज ग्राहकों ने बृहस्पतिवार को बदायूं स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके चलते चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यात्री खासे परेशान रहे। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब एक घंटे बाद जाकर यातायात सुचारु हुआ।
ग्राहकों का कहना है कि वह दो दिन से अहमदगढ़ स्थित पीएनबी की शाखा में कैश लेने के लिए लोग लाइन में लग रहे हैं। बृहस्पतिवार को जब वह कैश लेने के लिए बैंक पहुंचे तो पता चला कि आज भी कैश नहीं आया। इससे गुस्साए लोग बदायूं स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम लगा रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें शुक्रवार को बैंक से कैश नहीं मिला तो वह बदायूं स्टेट हाईवेे को अनिश्चिकालीन तक जाम कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी बैंक के साथ जिला प्रशासन की की होगी।
कैश न मिलने पर पीएनबी पर लोगों ने किया हंगामा
कस्बा स्थित पीएनबी पर कैश न मिलने से नाराज लोगों ने हंगामा किया। लोगों का कहना था कि वह पिछले कई दिनों से बैंक आ रहे हैं लेकिन कैश न होने के कारण उन्हें निराश होना पड़ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हंगामा करने वालों लोगों को शांत कराया।
बैंक में कैश नहीं मिलने पर ग्राहकों ने बदायूं स्टेट हाईवे को एक घंटे तक जाम रखा। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।
- सुधीर कुमार, एसओ, थाना अहमदगढ़
दो दिन से बैंक में कैश नहीं आया है। जैसे ही कैश आएगा ग्राहकों को देना शुरू कर दिया जाएगा। कैश की कमी के चलते ही ग्राहक नाराज चल रहे हैं। - शेखर कुमार, मैनेजर, पीएनबी शाखा अहमदगढ़।