फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुत्रवधू से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर निवासी एक महिला से उसके ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के भाई ने आरोपी ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्याना के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी बहन की शादी 15 दिसंबर 2023 को नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि 21 अक्तूबर की शाम उनकी बहन घर की छत पर घूम रही थी, इसी दौरान ससुर ने उसे कमरे में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने गला दबाकर बहन की हत्या का प्रयास भी किया। पीड़िता ने जैसे-तैसे आरोपी से बचकर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला। एएसपी ऋजुल ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 74 और 76 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें