फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किशोरी का अपहरण, शिकायत पर दी हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर की एक काॅलोनी निवासी किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने फोन कर धमकी दी है कि यदि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर की ज्ञानलोक कालोनी निवासी हरीश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह मजदूरी करते हैं और उनकी पत्नी घरों में काम करती हैं। आरोप है कि 22 अक्तूबर को वह अपने काम पर चले गए थे। इस दौरान उनकी मां मूर्ति देवी और 16 वर्षीय बेटी सोनम घर पर थीं। इस दौरान बेटी ने दादी से कहा कि वह दुकान से सामान लेकर आ रही है, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। जब वह काम से घर लौटे तो पता चला कि संदूक में रखी पांच हजार की नकदी भी गायब है।
आवास विकास चौकी पर शिकायत दी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि उनके पास बेटी के फोन से कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को शाकिर बताते हुए कहा कि सोनम उसके पास है और यदि इसके संबंध में पुलिस से शिकायत की तो सोनम की हत्या कर देगा। कहा कि यदि कुछ बात करनी है तो उसके दोस्त से बात कर लें। पीड़ित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटी की बरामदगी की मांग की है। एएसपी ऋजुल ने बताया कि शाकिर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2), 87 और 351 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें