फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गला दबाकर पत्नी को जान से मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दूसरी महिला से प्रेम संबंधों का विरोध करने पर युवक ने पिटाई कर महिला की हत्या की कोशिश की। बाद में आरोपी ने तीन तलाक देकर महिला को घर से भी निकाल दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ऊपरकोट क्षेत्र निवासी शबनम ने बताया कि उनका निकाह करीब तीन साल पहले अलीगढ़ निवासी युवक के साथ हुआ था। युवक अलीगढ़ में ही परचून की दुकान चलाता है। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। करीब एक साल पहले महिला ने बेटे को भी जन्म दिया था। बेटे के जन्म लेने के कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि उनके पति का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पीड़िता ने पति को समझाने का प्रयास किया लेकिन, वह नहीं माना। करीब एक माह पूर्व पीड़िता ने आरोपी पति पर आरोपी महिला से रिश्ता न रखने का दबाव बनाया तो आरोपी पति ने पिटाई कर उनको जान से मारने की कोशिश की। महिला ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने एसएसपी को पत्र भेजकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें