फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रेन से कटकर कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। बुढ़ैना गांव के पास रेलवे ट्रैक पर काम करते हुए ट्रॉली मैन मुकेश कुमार (45) दक्षिण एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

जंक्शन चौकी पुलिस ने बताया कि हरिशंकर रेलवे कॉलोनी निवासी मुकेश रेलवे में ट्रॉली मैन थे। वह रेलवे ट्रैक पर पटरी को सही करने, एंगल, हुक और क्लिप लगाने का कार्य करते थे। इसी के चलते सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह बुढ़ैना गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे। तभी दूसरे ट्रैक पर दक्षिण सुपर फास्ट एक्सप्रेस आ रही थी। वह काम करके पटरी से बाहर आने लगे, इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गए। साथी कर्मचारियों ने जीआरपी और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद रेलवे कर्मियों और रेलवे कॉलोनी में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें