फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सात निरीक्षकों और चार उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार देर रात सात निरीक्षकों व चार उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। नरसेना थाना प्रभारी को एसएसपी ने अपना पीआरओ नियुक्त किया है। अरनिया थाना प्रभारी को स्वॉट टीम ग्रामीण की कमान सौंपी गई है। दो थानेदारों को थाने के प्रभार से हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि निरीक्षक चंदगीराम को वाचक एसएसपी से प्रभारी निरीक्षक थाना नरसेना बनाया है। निरीक्षक यश्रदत्त शर्मा को प्रभारी वीआईपी सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना खानपुर बनाया है। निरीक्षक राजेश कुमार को पुलिस लाइन से अहमदगढ़ थाना का प्रभारी नियुक्त किया हे। जबकि, निरीक्षक अतुल कुमार चौहान को निरीक्षक अपराध थाना डिबाई से सलेमपुर थाने का प्रभारी सौंपा है। निरीक्षक नरेंद्र सिंह को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विशेष जांच प्रकोष्ठ से ककोड़ का थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक रमाकांत पचौरी को थाना जहांगीराबाद से और निरीक्षक रामवीर सिंह को थाना खानपुर से हटाकर अपराध शाखा विवेचना सेल भेजा गया है। उपनिरीक्षक महेंद्र त्रिपाठी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सिकंदराबाद से थाना प्रभारी जहांगीराबाद, उपनिरीक्षक पम्मी चौधरी को सलेमपुर प्रभारी से थाना प्रभारी अरनिया, उपनिरीक्षक मनोज कुमार को प्रभारी नरसेना से पीआरओ एसएसपी व उपनिरीक्षक लोकेश अग्निहोत्री को थाना प्रभारी अरनिया से स्वाटी टीम ग्रामीण का प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें