फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छात्रवृत्ति के लिए 10 नवंबर तक होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। पात्र विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कक्षा सातवीं और आठवीं के छात्र-छात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि राजकीय, सहायता प्राप्त व परिषदीय विद्यालयों के कक्षा आठ के आर्थिक रूप से दुर्बल विद्यार्थी, जिन्होंने कक्षा सात में न्यूनतम 55 फीसदी अंक हासिल किए हैं, वह इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों के लिए पांच फीसदी अंकों की छूट है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई करने पर प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से आवेदन करने का आह्वान किया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस परीक्षा के लिए जिले में अभी तक 120 से अधिक आवेदन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें