फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गुलावठी में ऐलानिया फायरिंग,हमलावारों ने दी थी धमकी

विज्ञापन
गुलावठी में गोली लगने से दरवाजे में बना निशान। संवाद
विज्ञापन
गुलावठी। कस्बे में ऐलानिया फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। हमलावरों ने पीड़ित को पहले ही धमकी दी थी। सोमवार की रात में परिवार जब गहरी नींद में सोया हुआ था तो आरोपियों ने सो रहे परिवार के लोगों पर फायरिंग कर दी। परिवार के लोगों ने किसी तरह अपनी जा बचाई। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी राजकुमार ने बताया कि सोमवार की रात हमलावरों ने तमंचे से उनके घर पर फायर किया। एक गोली गेट में छेद करते हुए अंदर पंखे पर जा लगी। बताया कि घटना के समय वह अपने पिता के साथ कमरे में सोए हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बताया कि सोमवार शाम चार बजे घर के बाहर खड़ी स्कूटी में तोड़फोड़ भी की थी। इससे पहले आरोपियों ने उन्हें भुगत लेने की धमकी दी थी। जिसके बाद सोमवार की देर रात 1.30 बजे हमलावरों ने घर पर फायरिंग की। पीड़ित ने पड़ोसियों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। एसपी सिटी अभिषेक ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

गुलावठी में गोली लगने से दरवाजे में बना निशान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें