फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने से गुस्साए कर्मियों ने गुल की बिजली

Wed, 10 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
वेतन न मिलने से गुस्साए संविदाकर्मियों ने जहांगीराबाद-अनूपशहर समेत करीब 150 से ज्यादा गांवों की बिजली घंटों तक गुल कर दी। क्षेत्र की बिजली गुल होते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अफसर 132 केवीए बिजलीघर पर पहुंचे और कर्मियों से बातचीत की।
विज्ञापन


करीब पांच घंटे बाद ठेकेदारों द्वारा मौके पर ही भुगतान करने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। मंगलवार शाम करीब चार बजे जहांगीराबाद 132 केवीए बिजलीघर से अचानक बिजली आपूर्ति गुल हो गई। 132 केवीए बिजलीघर से लाइन कटते ही 33/11 केवीए के दर्जनभर से ज्यादा बिजलीघरों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।

इसके कारण जहांगीराबाद, अनूपशहर, ऊंचागांव, अहार समेत करीब 150 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सिस्टम ठीक होने के बावजूद बिजली गुल होने से अफसरों में हड़कंप मच गया। अफसरों के फोनों की घंटी घनघनाने लगी।
विज्ञापन


पता चला कि संविदाकर्मियों ने 132 केवीए बिजलीघर से ही लाइन कट कर दी है। एसडीओ गौरव कुमार, जेई सलमान खान, 132 केवीए बिजलीघर प्रभारी मंगलराम समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए।

संविदाकर्मियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कर्मियों ने किसी की एक नहीं सुनी। इसके बाद अफसरों ने मौके पर ठेकेदार को बुला लिया और तत्काल कर्मियों को भुगतान कराया। इस प्रक्रिया में करीब पांच घंटे लग गए। रात करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की गई, जिसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।

बिजली संविदाकर्मियों ने वेतन न मिलने के कारण 132 केवीए बिजलीघर से अचानक शटडाउन ले लिया था, जिसके कारण दर्जनभर 33/11 केवीए बिजलीघरों की बिजली भी गुल हो गई। ठेकेदार से कर्मियों को भुगतान करा दिया गया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन

-गौरव कुमार, एसडीओ, जहांगीराबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें