फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : जयमाला के समय जीजा ने की चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सलामतपुर में एक परिवार अपनी बेटी के कन्यादान की खुशियों में लगे हुए थे, वहीं उनके अपने ही एक रिश्तेदार ने उत्सव के माहौल में सेंधमारी कर दी।
विज्ञापन

जयमाला के शोर-शराबे का फायदा उठाकर आरोपी ने अपनी पत्नी और साथी के साथ मिलकर घर में रखे साढ़े तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। शोर मचने पर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
गांव सलामतपुर निवासी सत्येंद्र की पुत्री ज्योति की बारात 9 मार्च 2026 को बड़ौत से आई थी। घर में चारों तरफ जश्न और उल्लास का माहौल था। रात करीब 12 बजे जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार और मेहमान मंच के पास व्यस्त थे। घर के आंगन में डीजे और मंगल गीतों का शोर था। इसी गहमागहमी के बीच घर के अंदर वाले कमरे में सन्नाटा पाकर आरोपियों ने अलमारी के लॉकर को निशाना बनाया।
विज्ञापन

रात करीब 12:30 बजे सत्येंद्र की पत्नी ममता किसी काम से अचानक कमरे के अंदर गईं। कमरे का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी का ताला टूटा हुआ था और वहां उनका दूर का रिश्तेदार अर्पित निवासी पिलखुआ, उसकी पत्नी प्राची और उनका एक साथी ऋषभ मौजूद थे। ममता के कमरे में दाखिल होते ही आरोपियों ने आनन-फानन में अलमारी में रखा काले रंग का बैग उठाया और भागने लगे।
बैग में शादी के खर्चों के लिए रखे करीब 3,50,000 रुपये की नकदी थी। ममता ने तुरंत शोर मचाया, जिसे सुनकर घरवाले दौड़े, लेकिन आरोपी चकमा देकर फरार हो गए। वारदात के बाद शादी की खुशियां तनाव में बदल गईं। पीड़ित परिवार ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित सत्येंद्र ने बताया कि चोरी गई रकम शादी की अगली रस्मों और विदाई के लिए इकट्ठा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें