फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भाजपा ने पांच विधानसभाओं में घोषित किए मंडल अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में संगठन को मजबूती देने के लिए अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। बुधवार को जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने जिले की पांच विधानसभाओं में नए मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की नियुक्तियों की घोषणा की। ये नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर की गई हैं, जिसका उद्देश्य आगामी सांगठनिक कार्यों में तेजी लाना है।
विज्ञापन


संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार, सिकंदराबाद विधानसभा में त्रिवेश गुप्ता को सिकंदराबाद मंडल की कमान सौंपी गई है। वहीं, टीनी भाटी को बिलसूरी मंडल और हरिओम डागर को गुलावठी ग्रामीण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा केशव चौधरी को अगौता मंडल, दुर्वेश लोधी को दानपुर मंडल, सुभाष ठाकुर को सलेमपुर मंडल और रामकिशन राघव को मुंडा खेड़ा मंडल का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
कार्यकारिणी ने मंडल स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी समन्वय बढ़ाने के लिए अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है। निधि गर्ग, हरेंद्र यादव, नवाब सिंह गुड्डू, राकेश सिरोही, पिंटू लोधी, चंद्रपाल सिंह और नरेश सोलंकी को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें