फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कल से दो अगस्त तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि के मद्देनजर बुधवार 31 जुलाई से दो अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। डीएम सीपी सिंह ने यह निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार और बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जिलेभर के कक्षा एक से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। साथ ही यह भी आदेश जारी किया गया है कि यदि किसी शिक्षण संस्थान में किसी तरह की पूर्व से परीक्षा या कोई जरूरी कार्यक्रम निर्धारित है तो उसके लिए शिक्षण संस्थान खोला जा सकता है। इस आदेश का सभी शिक्षण संस्थानों को पालन करना होगा। चार अगस्त को शिक्षण संस्थान संचालित किए जा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें