सिकंदराबाद। मोहल्ला पक्काबाग निवासी तुषार सैनी की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक के ताऊ देवेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि तुषार का अलीगढ़ निवासी युवती से प्रेम प्रसंग था। शुक्रवार रात दोनों मोहल्ले के ही होटल में रुके थे। रात में उन्हें सूचना मिली कि तुषार की फांसी लगाने से मौत हो गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो, तुषार बेड पर मृत पड़ा था और उसकी प्रेमिका कमरे में बैठी थी। तुषार की मौत प्रेमिका के प्रताड़ित किए जाने के कारण हुई है। कोतवाल रवि रतन सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी प्रेमिका को बुलंदशहर रोड से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद