फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण मामले पर पालिका प्रशासन और व्यापारियों में नहीं बनी सहमति

Wed, 03 May 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रहा पालिका प्रशासन व व्यापारियों के बीच विवाद को निपटाने के लिए विधायक ने मंगलवार को दोनों पक्षों की बैठक कराई। दो घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच कोई आम सहमति नही बन सकी। वहीं, विधायक ने बैठक में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे को निरस्त कराने का आश्वासन दिया।

बैठक में विधायक के अलावा पालिकाध्यक्ष, ईओ, एसडीएम, कोतवाल समेत करीब दो दर्जन से ज्यादा व्यापारी शामिल हुए। बैठक में व्यापारी नेता नीरज पहाड़ी ने बताया कि पालिका के चंद कर्मचारियों के षडयंत्र पर उन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी जो कि घटनास्थल पर मौजूद ही नही थे।
विज्ञापन


वार्ता के बाद ही विधायक ने दोना पक्षों से इस दुर्भाग्य पूर्ण घटना पर खेद जताया और ईओ से मुकदमे को वापिस लेने को कहा। विधायक ने कहा कि ईओ का स्थानान्तरण कराना समस्या का वास्तविक हल नहीं है।

व्यापारी नेता नीरज पहाड़ी ने नगर के वार्ड-17 से स्पीड ब्रेकरों को हटवाने का भी प्रस्ताव विधायक व अधिकारियों के समक्ष रखा।  बैठक मे विजय गुप्ता, उमेश वार्ष्णेय, प्रमोद तायल, मुक्की सिंघल, नरेंद्र पटेल, अमित गोविल आदि मौजूद रहे।

दोनों पक्षों से मेरी वार्ता हो गई है। व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म होगा। अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर भी जल्द सहमति बना ली जाएगी। - संजय शर्मा, विधायक

दोनो पक्ष एक-दूसरे के पूरक है। दोनों के बीच कुछ गलतफहमियां हो गई थी। जिनको आज बैठक में दूर कर लिया गया है। समाधान जल्द सबके सामने होगा। - नीलम वार्ष्णेय, चेयरपर्सन
विज्ञापन


बैठक में अतिक्रमण समेत सभी बिंदुओं पर विधायक जी और एसडीएम के सामने दोनों पक्षों मे स्वस्थ्य वार्ता हुई है, जल्द ही कोई हल निकलेगा। - कु. अमिता वरूण, ईओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें