फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या कर बोरी में बंद कर कुएं में फेंका शव

विज्ञापन
मृतक सुरेशचंद का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
किसान की हत्या कर शव बोरी में बंद कर कुएं में फेंका
विज्ञापन

डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा से दो दिन पूर्व लापता हुए किसान सुरेश चंद का शव शनिवार सुबह रहमापुर ईंट भट्ठे के निकट एक कु एं में बोरी में बंद पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि, पुलिस जल्द ही हत्या का राजफाश करने का दंभ भर रही है।
थाना क्षेत्र के गंाव नगलाखेड़ा निवासी संजीव कुमार ने दस सितंबर को थाने में तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि 60 वर्षीय उसके पिता सुरेश चंद पुत्र राम स्वरूप गत नौ सितंबर को किसी काम से डिबाई गए थे। जहां से देर रात तक भी वह वापस नहीं लौटे। जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। लेकिन, उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। परिजन दस सितंबर की सुबह जब थाने पर पहुंचे तो वहां उसके पिता की बाइक खड़ी थी। पुलिस ने बताया था कि यह बाइक लावारिस हालत में खड़ी थी। जिसे फैंटम पुलिस लेकर आई है। गुमशुदगी और फिर लापता किसान की बाइक मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। बताया गया कि शनिवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली थी कि क्षेत्र के गांव रहमापुर ईंट भट्ठे के निकट स्थित एक कुएं में एक बोरी के अंदर कोई शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो शव सुरेश चंद का निकला। अज्ञात आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को बोरे में बंद कर वहां फेंक दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पूर्व लापता हुए किसान का शव एक कुएं में बोरे के अंदर बंद मिला है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ साक्ष्य भी हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
वंदना शर्मा, सीओ डिबाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें