फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी मामले में दो एसडीओ पर होगी कार्रवाई

Sat, 17 Jun 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली चोरी में फंसे दो एसडीओ केे  खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है। दूध प्लांट पर सीधे एचटी लाइन से ट्रांसफार्मर लगाकर चोरी के मामले में दोनों एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई तय है। चीफ इंजीनियर ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति एमडी से की गई है।

शिकारपुर क्षेत्र के चित्सौन बिजलीघर क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा के पति जगदीश गिरी की राजदीप फूड प्रोडक्ट्स के नाम से डेयरी है। 31 मई को शिकारपुर एक्सईएन पीके सिंह के नेतृत्व में डेयरी पर छापामारी में बडृी बिजली चोरी पकड़ी गई थी। पूरे प्लांट को सीधे एचटी लाइन से ट्रांसफार्मर कनेक्ट करके चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


डेयरी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। जेई अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। पूरे मामले में अब दो एसडीओ की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। एक्सईएन की रिपोर्ट पर चीफ इंजीनियर ने दो एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति एमडी मेरठ से कर दी है। माना जा रहा है कि दोनों एसडीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। 
विज्ञापन


डेयरी संचालक से हर माह पांच लाख रुपये की बिजली चोरी कराने की एवज में करीब 50 हजार रुपये की वसूली की जाती थी। अधीक्षण अभियंता ओपी यादव ने बताया कि एक्सईएन की रिपोर्ट चीफ इंजीनियर को भेज दी गई है। चीफ इंजीनियर ने दोनों एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति एमडी से की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें