फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की छत से टपक रहा पानी, ग्राम प्रधान और तत्कालीन सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, ग्राम प्रधान और तत्कालीन सचिव को नोटिस
विज्ञापन

सिकंदराबाद। आपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में कराए कार्यों में अनियमितता सामने आने लगी है। डीपीआरओ के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ है। सिकंदराबाद देहात की ग्राम पंचायत माधोगढ़ी स्थित बेसिक स्कूल की छत से पानी टपकता मिला है। डीपीआरओ ने मामले में गांव के तत्कालीन ग्राम सचिव व मौजूदा ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही भुगतान पर भी रोक लगा दी है। इसी गांव की प्रधान को चार दिन पहले डीएम एवं सीडीओ द्वारा स्वच्छ गांव का पुरस्कार दिया गया था।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिकंदराबाद देहात ग्राम पंचायत माधोगढ़ी का निरीक्षण किया था। गांव में बने बेसिक स्कूल का निरीक्षण किया गया तो छत से पानी टपकता मिला। उन्होंने बताया कि गांव में 13 लाख रुपये से कार्य भी कराए गए हैं और ऑपरेशन कायाकल्प में भी स्कूल के कार्य हुए हैं। विद्यालय की छत से पानी टपक रहा है तो कार्य ठीक प्रकार से नहीं कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में कार्रवाई करते हुए तत्कालीन सचिव लोकेश व मौजूदा ग्राम प्रधान शशि को नोटिस जारी किया गया है। स्कूल में कितने रुपये के बजट से कार्य कराया गया है, इसकी पूरी रिपोर्ट सचिव व प्रधान से तलब कर ली गई है। विकास कार्यों का आधा भुगतान कर दिया गया है, शेष जो भुगतान होगा उस पर रोक लगाई जा रही है। यदि विकास कार्यों में लापरवाही मिली तो बड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें