फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कचहरी से भागा आरोपी हापुड़ बॉर्डर से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद न्यायालय परिसर से पुलिस अभिरक्षा को चकमा देकर भागे एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को पुलिस ने छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। स्वाट, सर्विलांस और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गुलावठी थाना क्षेत्र में हापुड़ बॉर्डर से दबोच लिया।
विज्ञापन

हालांकि, उसका बाइक सवार साथी चकमा देकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है। वहीं, कोर्ट परिसर से बंदी के भागने को पुलिस की घोर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने सुरक्षा में तैनात सिपाही प्रशांत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
नगर कोतवाली में फरार आरोपी असलम और लापरवाही बरतने वाले सिपाही प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली देहात पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के आरोप में असलम को बीते 29 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा था।
विज्ञापन

शनिवार को मुकदमे की नियत तिथि होने के चलते सिपाही प्रशांत कुमार अन्य बंदियों के साथ उसे जिला जेल से कचहरी स्थित न्यायालय में पेशी पर लाया था। दोपहर करीब ढाई बजे एडीजे चतुर्थ न्यायालय के कक्ष में पत्रावली सुनवाई के लिए प्रस्तुत की गई। इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए असलम सिपाही की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया।

लापरवाह सिपाही पर गिरी गाज
ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही बरतने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। आरोपी असलम और सुरक्षा में तैनात रहे सिपाही प्रशांत कुमार के खिलाफ नगर कोतवाली में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

कोट
कचहरी परिसर से फरार हुए एनडीपीएस के आरोपी असलम को पुलिस और स्वाट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के भीतर गुलावठी क्षेत्र में हापुड़ बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। उसके फरार साथी की पहचान कर ली गई है, उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। सुरक्षा में घोर लापरवाही बरतने वाले सिपाही प्रशांत कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें