फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कैश नहीं होने पर खाताधारकों ने बैंक में किया हंगामा

विज्ञापन
ऊंचागांव पीएनबी बैंक में हंगामा करते खाताधारक। 
विज्ञापन
ऊंचागांव। कस्बा स्थित पीएनबी शाखा में पिछले तीन दिनों से कैश नहीं है। कैश न होने पर खाताधारकों को परेशानियां हो रही हैं। बुधवार को खाताधारकों ने बैंक में हंगामा किया।
विज्ञापन

कस्बे की पीएनबी बैंक में सोमवार को कैश समाप्त हो गया। रुपये निकालने आए लोगों को दूसरे दिन आने को कहा गया। मंगलवार को भी बैंक से रुपये नहीं निकले। बुधवार को कैश नहीं आने पर खाताधारकों ने बैंक कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। सुधीर कुमार, सचिन कुमार व उत्तम सिंह ने कहा कि कैशियर और अन्य बैंक कर्मचारियों ने तीन दिन तक कैश नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया। आरोप है कि इस बीच अपने चहेतों को कैश दिया गया। रितिक कुमार व रनवीर सिंह ने कहा कि बुधवार को कैश आने पर लेने पहुंचे तो कर्मचारियों ने अभ्रद व्यवहार किया। बैंक प्रबंधक भूपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीमार होने के कारण अवकाश पर हूं। बड़ा कैश होने पर पहले मांग भेजी जाती है। सोमवार को मांग भेजी गई। बुधवार को कैश आने पर वितरण कर दिया गया। हंगामे की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें