फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच के साथ ही धड़ल्ले से हो रहे गर्भपात

Tue, 20 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
ultrasound - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जनपद भ्रूण लिंग जांच ही नहीं बल्कि गर्भपात के लिए भी मुफीद बना हुआ है। अफसरों की लापरवाही से भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात के लिए जिला बदनाम हो चुका है। यही कारण है कि आए दिन राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश की टीम छापामारी करती हैं।
विज्ञापन


जिले में भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात के मामले सामने आना कोई नई बात नहीं है। हाल ही में कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापामारी कर भ्रूण लिंग जांच के मामले उजागर हुए हैं। नगर के स्याना अड्डा, धमेड़ा अड्डा, भ्रूण, शिकारपुर बाईपास रोड समेत कई स्थानों पर अवैध रूप से गर्भपात किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य अफसर पहले भी गर्भपात के मामले पकड़ चुके हैं। अफसरों की मेहरबानी से यह दोबारा शुरू हो जाते हैं। कई अवैध क्लीनिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद ही इन पर लगी सील हटा दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का दावा है कि अफसरों को गर्भपात और भ्रूण लिंग जांच के एक-एक ठिकाने की जानकारी है,
विज्ञापन


लेकिन अफसरों का ध्यान कार्रवाई की जगह वसूली पर रहता है। यही कारण है कि बाहरी टीम भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात का खेल आसानी से पकड़ लेती हैं, लेकिन जनपद के अफसरों को यह कहीं दिखाई नहीं देता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें