फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एनएस-1 से जांच में एक युवक मिला डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बारिश के बाद जिले में डेंगू का प्रकोप शुरू हो गया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में एनएस-1 किट से जांच में डेंगू का एक नया मरीज मिला है। इसकी प्लेटलेट्स भी गिरी हुई थीं। मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। जिले में पिछले तीन माह में एनएस-1 किट से जांच में 10 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें आठ अन्य जनपद में पॉजिटिव आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित एक युवक की एनएस-1 किट से जांच कराई। इसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नोडल अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि सैदपुर रोड स्थित गांव भैसरोली शरीफपुर निवासी 22 साल के युवक की एनएस-1 किट से डेंगू की जांच पॉजिटिव आई है। जिसे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे हायर मेडिकल सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि एलाइजा टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ही डेंगू मरीज माना जाता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें