फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गैस सिलिंडर लेने जा रही महिला की मौत, पति के साथ बाइक पर थी सवार; सड़क पर गिरी तो पीछे आ रहे वाहन ने कुचला

Fri, 13 Mar 2026 09:40 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने शौहर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही थी। अचानक मोटरसाइकिल से गिरने के बाद वह सड़क पर आ गई। तभी पीछे से आ रहा एक मालवाहक वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया।
विज्ञापन
मृत महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के डीएवी तिराहे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मोटरसाइकिल से गिरी एक महिला फराह की मालवाहक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ गैस सिलिंडर भरवाने जा रही थी।

विज्ञापन

मोटरसाइकिल पर सवार थे पति-पत्नी
यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने शौहर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही थी। अचानक मोटरसाइकिल से गिरने के बाद वह सड़क पर आ गई। तभी पीछे से आ रहा एक मालवाहक वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच और आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई और परिजनों का हाल
पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने मालवाहक वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया है। वाहन को भी कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। शवगृह में महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें