फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर एकता मजबूत करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर वर्ष 1947 में विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग दिनेश खटीक मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों की पीड़ा पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, लोकतंत्र सेनानियों, शिक्षकों और छात्रों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विभाजन में जान गंवाने वालों की स्मृति में मौन धारण कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया।
मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि विभाजन हमारे इतिहास की अत्यंत दुखद घटना थी। नफरत और विभाजन का परिणाम भयावह होता है। हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर नफरत से दूर रहकर भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद कलेक्ट्रेट परिसर से काला आम चौराहे तक मोमबत्ती जलाकर मौन जुलूस निकाला गया। इस दौरान ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेशों की तख्तियां लेकर लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें