रंजिश में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डोमला हसनगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान रामवीर कश्यप शुक्रवार सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए निकले थे।
बच्चों को छोड़कर लौटने के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसा दी। जिससे पूर्व प्रधान मौक़े पर ही गिर गए और उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज़ सुनकर मौक़े पर पहुँचे और पुलिस को जानकारी दी। एसएसपी श्लोक कुमार और एसपी देहात रोहित मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए, बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।