फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारियों ने हिरनों पर चलाई गोली, हड़कंप

Wed, 22 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। खानपुर खबरा गांव के जंगल में मंगलवार सुबह गोलियां चलने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्होंने पांच हथियारबंद लोगों को जंगल में देखा। सभी हिरनों का पीछा कर उन पर गोलियां चला रहे थे। ग्रामीणों ने विरोध कर दो शिकारियों को पकड़ लिया लेकिन उनके साथ हथियारों के बल पर उन्हें छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन

किसान कल्लू, सतेंद्र, राजपाल, सिकंदर, राहुल और विनोद आदि ने बताया कि खानपुर खबरा के पास घना जंगल है। यहां हिरन आदि वन्य जीव रहते हैं। मंगलवार सुबह जंगल में गोलियाें की आवाज सुनाने पर मौके पर जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पांच शिकारी हाथों में हथियार लेकर हिरनों का पीछा करते हुए उन पर गोलियां चला रहे थे।
ग्रामीणों ने हिम्मत कर दो शिकारियों को पकड़ लिया लेकिन उनके अन्य साथियों ने हथियारों के बल पर गोली मारने की धमकी देकर उन्हें छुड़ा ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में इस तरह की वारदात पहली नहीं है। शिकारी कई बार वन्य जीवों का शिकार कर चुके हैं। घना जंगल होने के कारण ग्रामीण कम ही पहुंचते हैं। घटना की सूचना पर वन विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन


खानपुर खबरा के जंगल में शिकारियों द्वारा हिरनों पर गोली चलाने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर जंगल छानकर यह पता लगाया कि कहीं किसी हिरन को गोली तो नहीं लगी। सर्च अभियान जारी रहेगा और घटना की पुलिस को तहरीर दी जाएगी। - विपिन तिवारी, वन क्षेत्र अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें