फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्लाई अफसर पर अवैध वसूली का आरोप, हंगामा

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सप्लाई अफसर पर दलालों द्वारा अवैध उगाही कराने का आरोप लगाकर राशन डीलरों ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर हंगामा किया। शिकायत डीएम तक न पहुंचे, इसलिए सप्लाई विभाग का स्टाफ राशन डीलरों को रोकने के लिए कलक्ट्रेट पहुंच गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के बैनर तले शहर और देहात के राशन डीलर बड़ी तादाद में सोमवार दोपहर डीएम बी. चंद्रकला से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे। राशन डीलराें को डीएम के पास जाने से रोकने के लिए नगर क्षेत्र की पूर्ति निरीक्षक पारुल शर्मा सहित विभाग का स्टाफ कलक्ट्रेट पहुंच गया। पूर्ति निरीक्षक पारुल शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ताओं से डीएम के पचड़े में नहीं पड़कर राशन डीलरों पर लौटने का दबाव बनाया। राशन डीलरों ने सप्लाई अधिकारी द्वारिका प्रसाद त्रिपाठी पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। कहा कि हाल ही में चार दुकानों का चार्ज एक चहेते राशन डीलर को दिया है। इसकी आड़ में भी अवैध वसूली की गई है। कुसुमलता, कुलदीप, राकेश कुमार, मोहनलाल, वाजिद, जयपाल, मिथलेश, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

कोट्स
सारे आरोप गलत हैं। दुष्प्रचार से प्रेरित और षड़यंत्र से पूर्ण हैं। जो कार्रवाई नगर क्षेत्र बुलंदशहर में की गई हैं। यह उनका प्रतिफल है। - द्वारिका प्रसाद त्रिपाठी, डीएसओ, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें