फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कोई बोला-अलविदा कैप्टन साहब...

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। आजाद हिंद फौज के कैप्टन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन अब्बास अली को रविवार को कालाआम स्थित मलका पार्क में सर्वदलीय शोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने एक स्वर में कहा, अलविदा कैप्टन साहब। सभी ने उन्हें आजादी का पुरोधा और सच्चा देशभक्त बताया गया। देश में गैर बराबरी के खिलाफ मुहिम चलाकर सामाजिक एकता का नारा बुलंद करने वाला करार दिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सोच को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया और प्रदेश सरकार से कैप्टन को सम्मान देने की मांग की गई।
विज्ञापन

कैप्टन अब्बास अली के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार कुर्बान अली और दामाद पूर्व राज्यमंत्री कुंवर अब्दुल रब ने कैप्टन साहब की जीवनी से लोगों को रूबरू कराया। शोकसभा में सपा, भाजपा, रालोद, कांग्रेस समेत अन्य दलों के नुमाइंदों ने भाग लिया। वरिष्ठ पत्रकार कुर्बान अली ने बताया कि उनके अब्बा की बचपन से ही मुल्क को आजाद और खुशहाल देखने की तमन्ना थी। उनका मानना था कि उन्होंने जो कुछ भी किया सिर्फ देश की आजादी के लिए किया। इसलिए वह पेंशन के हकदार नहीं हैं। उन्होंने आखिरी सांस तक देश की बात की।
भ्रष्टाचार और भ्रष्ट राजनीति का विरोध किया। वक्ताओं ने कैप्टन को आजादी का पुरोधा बताकर सच्चे देशभक्त की उपाधि से नवाजा। शोकसभा में दो मिनट का मौन रख और फातिहा पढ़कर दुआ की गई। लोगों ने उनके साथ बिताए पलों के संस्मरण सुनाएं। अध्यक्षता समाजसेवी और कैप्टन साहब के दोस्त हरदास ने की। संचालन मतलूब अली ने किया।
विज्ञापन


इन्होंने किया नमन
पूर्व केंद्रीय मंत्री छत्रपाल सिंह, पूर्व मंत्री किरनपाल सिंह, पूर्व मंत्री अब्दुल रब, पूर्व विधायक डीपी यादव, पूर्व मंत्री हितेश कुमारी, डिबाई विधायक जयभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव, हरेंद्र यादव, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम, सहकारी बैंक चेयरमैन डॉ. तेजबीर सिंह, सगीर अहमद, रालोद जिलाध्यक्ष मौदूद अली, सपा जिलाध्यक्ष हिमायत अली, पूर्व विधायक ठाकुर छत्तर सिंह, ठाकुर सुनील सिंह, पूर्व प्रमुख महेश सिंह, बलबीर भाटी, गजेंद्र सिंह रघुवंशी, आसिफ गाजी, चंद्रपाल सिंह, पीपी सिंह, कुर्बान अली, बदरुल इस्लाम, पूर्व विधायक मुंशी लाल गौतम, शंभू सिंह लोधी, भजन लाल कपासिया, इंसाफ पहलवान, दिनेश गुर्जर, आजम अली गुड्डू, सुजात आलम, श्यौपाल सिंह, रामअवतार, बृह्मदत्त, हर्षवर्धन वाल्मीकि, सुमन राधव, चौधरी बिजेंद्र सिंह,नरेंद्र नागर, हाजी शमीम, अखलाक खां, राजपाल सिंह,नूर मोहम्मद कुरैशी, दुलीचंद सैनी, इरशाद खान, राजीव चौधरी, जितेंद्र यादव, किरन शर्मा, देवेंद्र गुर्जर, किशन सिंह तोमर हापुड़, हाजी शमीम, फरमान अली, इंसाद पहलवान, वीरेंद्र सिंह बंटी आदि।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें