फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोला में तमंचे के बल पर विधवा से रेप, हंगामा

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
चोला (बुलंदशहर)। रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के गांव में रविवार सुबह जंगल में गई विधवा से युवक ने तमंचे के बल पर रेप किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जानकारी पर भड़के पीड़िता के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक विधवा शनिवार सुबह जंगल में गई थी। इसी दौरान गांव निवासी युवक अनिल पहुंचा और उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को वारदात की जानकारी दी। पीड़िता के परिजन और उनके पक्ष के ग्रामीण जमा होकर आरोपी के घर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को सौंपने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इसी दौरान सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने एक दो स्थानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस का कहना है कि अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें