फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 55 हजार मकान और टैक्स 12 हजार से

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की नौ नगर पालिकाओं में फिर से हाउस और वाटर टैक्स में बदलाव हो सकता है। शासन ने नगर पालिका परिषद से टैक्स की कम वसूली और मिली शिकायतों पर ब्यौरा मांगा है।
विज्ञापन

दरअसल, शासन तक यह शिकायत पहुंची थी कि बुलंदशहर नगर पालिका में टैक्स के नाम पर मनमानी चल रही है। सर्वे के अनुसार शहर में करीब 55 हजार मकान हैं, जबकि 12 हजार मकानों से ही हाउस और वाटर टैक्स की वसूली हो रही है। अनूपशहर, डिबाई, खुर्जा, सिकंदराबाद आदि पालिकाओं में भी इसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत मिली है। शासन ने पालिकाओं से टैक्स वसूली का तीन साल का रिकॉर्ड मांगा है। पालिका अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि हाउस और वाटर टैक्स की वसूली का सर्वे किया जा रहा है। मकानों के सर्वे के साथ ही यह जानकारी ली जा रही है कि कितने लोग टैक्स की चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें