फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास कार सवार को लूटा

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद/ककोड़। झाझर पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने कार सवार से नगदी और सोने की चेन लूट ली। पत्थर बरसाकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद और 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर के भट्टा-पारसौल निवासी दिनेश मलिक शुक्रवार शाम कार से गांव जा रहे थे। कार उनका ड्राइवर चला रहा था। दिनेश झाझर पुलिस चौकी के पास पहुंचे। तभी रास्ते में दो-तीन युवक खड़े दिखाई दिए। ड्राइवर ने युवकों से हटने को कहा तो उन्होंने साथियों को बुलाकर दिनेश से नगदी, मोबाइल और चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को पीटा और कार पर पत्थर फेंके। कार के शीशे टूट गए। करीब 15 मिनट तक हुई घटना के दौरान पुलिस नहीं पहुंची। बाद में दिनेश ने काले और माहसिन को नामजद करते हुए 20 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

गन प्वाइंट पर एमसीए के दो स्टूडेंट्स को लूटा
सिकंदराबाद/रबूपुरा। रुसतमपुर मार्ग पर पांच बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एमसीए के दो स्टूडेंट्स से हजारों रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर दोनों को खेत में डाल दिया। नगर कोतवाली रबूपरा निवासी आदिल और वसीम गाजियाबाद के इग्नू सेंटर से एमसीए कर रहे हैं। दोनों शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। रुस्तमपुर मार्ग पर पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और धक्का देकरगिरा दिया। बदमाशों ने छात्रों को गन प्वाइंट पर लेकर 45 सौ रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने हाथ पैर बांधकर उन्हें खेत में डाल दिया। बदमाशों के जाने के बाद दोनों छात्र किसी तरह बंधन मुक्त होकर घर पहुंचे। परिजनों ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने कुछ मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


घर में घुस लूटपाट करने का आरोप
खुर्जा। मुरारीनगर स्थित घर में शुक्रवार रात कुछ दबंगों ने घुसकर परिवार से लूटपाट की। जगदीश की पत्नी सावित्री ने पुलिस को बताया कि उसके घर में रात में छह लोग घुस आए। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। दबंगों ने नगदी और दो मोबाइल लूट लिए। महिला का आरोप है कि रंजिश के चलते दबंगों ने वारदात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें