फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीलावती काॅन्वेंट रंगोली में अव्वल

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। संतोष इंटर नेशनल स्कूल में हुई अंतर विद्यालय रंगोली प्रतियोगिता में लीलावती कान्वेंट स्कूल की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन

अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का शुभारंभ संतोष इंटर नेशनल स्कूल के चेयरमैन प्रशांत गर्ग ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। इसमें रेनेसां, लीलावती कान्वेंट, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंट आर जे और संतोष इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी विद्यालयों की अलग-अलग टीमें बनाई। इसमें लीलावती कान्वेंट स्कूल की टीम प्रथम रही। जबकि संतोष इंटर नेशनल और दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

रेनेसां स्कूल ने स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें लीलावती स्कूल से कनु प्रिया, शीतल और प्रेरणा, रेनेसां से प्रिया, रतिका और राशि, डीपीएस से तनु, प्राची और दर्शिका, संतोष इंटरनेशनल से जान्हवी, राशि और बंसिका ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में वैभव सिंघल, मानसी सिंघल और स्वाति गौड़ रहे। संचालन स्कूल की अध्यापक शैली, ज्योति, शबाना, सीमा ने संयुक्त रूप से किया। स्कूल के चेयरमैन और प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें