फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत लेकर आए मामा पर बंदूक तानी

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। क्रिकेट खेलने के विवाद में किशोर को घायल करने के मामले की शिकायत पर आरोपी पक्ष ने बंदूक तान कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किशोर और उसके पिता एवं दादा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, घायल किशोर की हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त होने के बाद अनुज विहार, हापुड़ निवासी मयंक अपने मामा भूड़ निवासी सुंदर सिंह के घर कुछ दिन पूर्व आया था। तीन मई को क्रिकेट खेलने के विवाद में पहले से खेल रहे भूड़ निवासी गौतम और उसके दोस्तों ने झगड़ा शुरू हो गया। गौतम ने मयंक के सिर पर दो तीन बार बल्ले से वार कर दिया। घटना के दूसरे दिन मयंक के मामा सुंदर सिंह शिकायत करने गौतम के घर पहुंचे तो पिता महेश और दादा तोता राम ने उसके ऊपर बंदूक तान दी और झगड़ने पर उतारू हो गए। सुंदर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गौतम उसके पिता महेश और दादा तोता राम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें