सिकंदराबाद। बिलसूरी के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने टैंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से टैंपो में सवार सात श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया।
बैसाख पूर्णिमा पर अनूपशहर गंगा स्नान करने ले जा रहे श्रद्धालुओं से भरे टैंपो में रविवार की सुबह सात बजे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टैंपो में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान टैंपो सवार रुकमणि देवी, कुंवर सिंह, गीता देवी, अंजना, राजपाल सिंह, अनमोल सिंहल और राजीव निवासी दिल्ली घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को आनन फानन में अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। इस दौरान ट्रक का दो युवकों ने पीछा किया मगर ट्रक पकड़ा नहीं आ सका। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
उधर, शिकारपुर में परीक्षा देने जा रहे बालका निवासी मनोज और चित्सौन निवासी सचिन भी हादसे में घायल हो गए। पहासू मार्ग पर रसूलगढ़ के प्रधान 55 वर्षीय भूप सिंह भी दुर्घटना में जख्मी हो गए।