फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर हाईवे किया जाम

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़/सिकंदराबाद। स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर चार गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर की मांग कर शुक्रवार को बुर्ज रवानी के पास हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान करीब दो घंटा तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

गांव बुर्ज रवानी, हुसैनपुर, वैलाना और गढ़ाना ठसराना के सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर बुर्ज-रवानी पहुंचे और सुबह करीब नौ बजे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि चचूरा से खेलड़ी तक करीब 14 किमी. लंबी सड़क का जब से निर्माण हुआ तब से रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं। दुर्घटनाओं में क्षेत्र के कई लोगों की मौत हो चुकी है। आरोप है कि सरकार ने सड़क तो बनवा दी मगर वाहनों की स्पीड को नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाए।
लिहाजा जिम्मेदार विभाग जल्द सुनपैड़ा, अजयनगर और बुर्ज रवानी में स्पीड ब्रेकर बनवाए। ऐसा नहीं करने पर ग्रामीण आदोलन करेंगे। बाद में ग्रामीण एसडीएम सिकंदराबाद को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। पुलिस ने करीब दो घंटे तक ग्रामीणों को समझाया। जिसके बाद हाईवे सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें