सिकंदराबाद। धार्मिक स्थल के पास शराब का ठेका खोलने पर सोमवार को मोहल्ला रामबाड़ा की महिलाएं बिफर पड़ीं। प्रदर्शन कर ठेका बंद कराने की मांग पर अड़ी रहीं। बाद में वह कोतवाली पहुंचीं। पुलिस ने महिलाओं को आश्वासन देकर शांत कराया।
महिलाओं का कहना है कि देसी शराब का ठेका कायस्वाड़ा में खुला हुआ था। अब ठेके को धार्मिक स्थल के पास खो दिया गया है। इससे मोहल्ले का माहौल खराब होगा। लिहाजा शराब की दुकान बंद करवाई जाए। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। बाद में महिलाएं कोतवाली पहुंची और संचालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया। इस दौरान लीलावती, सरोज, सुषमा, लक्ष्मी, सीमा, तुलसी आदि मौजूद रहीं।