फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से अंधेरे में डूबा रहा जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से अंधेरे में डूबा रहा जंक्शन
विज्ञापन

- औद्योगिक क्षेत्र टैना में ब्रेकडाउन बताया जा रहा कारण
खुर्जा जंक्शन। विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण जंक्शन क्षेत्र शनिवार रात अंधेरे में डूबा रहा। वहीं भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोग बिलबिला उठे। यही नहीं बिजली के बिना पीने के पानी का संकट भी गहरा गया। रविवार सुबह आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत कटौती का कारण ब्रेकडाउन होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार रात दस बजे बिजली गायब होने से पूरा जंक्शन क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। परसादी नगर, रेलवे रोड, विमला नगर, साईं नगर, बापू नगर आदि कॉलोनियों में बिजली के बिना भीषण गर्मी में लोग उबल गए। लगातार काफी देर बिजली न रहने से इनवर्टर ने भी जवाब दे दिया। कुछ लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को भी फोन खड़खड़ाया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। रात भर अधिकांश लोग बिना बिजली के जागते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार और बच्चों को उठानी पड़ी। वहीं बिजली के बिना घरों मे पीने के पानी का संकट भी गहरा गया। रविवार सुबह करीब 8 बजे आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जेई संदीप ने बताया कि टैना गांव स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में ब्रेकडाउन होने से समस्या हुई। समस्या का समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें