शशि देवी को मिला लक्ष्मीबाई वीरता सम्मान
जहांगीरपुर। गौतमबुद्ध नगर जनपद के जेवर तहसील स्थित लोद्वोना ग्राम पंचायत की प्रधान शशि देवी को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। गांव को ओडीएफ किए जाने, स्वच्छता आदि कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।
विकास खंड जेवर के ग्राम पंचायत लोद्वोना की ग्राम प्रधान शशि देवी ने गांव में बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष प्राथमिक विद्यालय बनवाया, जहां सौंदर्यीकरण और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गईं। गांव को ओडीएफ किए जाने के लिए महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता के लिए गांव में जगह-जगह कूड़ेदान की व्यवस्था कराई। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी की ओर से मूल्यांकन करने पर ग्राम सभा लोद्वोना को 61.8 अंक मिला। इसके बाद उन्हें सम्मान के लिए चयनित किया गया। 29 मार्च को लखनऊ बुलाकर उन्हें रानी लक्ष्मी बाई वीरता सम्मान का प्रशस्तिपत्र और एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। ब्यूरो