खुर्जा के एसएमजेईसी स्कूल में क्षेत्रीय प्रतियोगिता में जीतने के बाद मौजूद खिलाड़ी। स्रोत-स्व
खुर्जा। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 50 छात्रों का जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता अगले सप्ताह होगी। इसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंंगे।
खुर्जा के एसएमजेईसी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को क्षेत्र स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अनिता भारद्वाज ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल के खेल विभाग के प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के करीब 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें ऊंची कूद, लंबी कूद, 100, 200 व 400 मीटर दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक समेत अन्य प्रतियोगिताएं कराई गईं। अलग-अलग वजन भार और उम्र वर्ग में शीर्ष स्थान पर रहने वाले 50 खिलाड़ियों का चयन हुआ। सभी को जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की बधाई दी।
चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया
एएसके रिफाहे आम इंटर कॉलेज के सह खेल प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-19 ऊंची कूद में मोहम्मद इस्माइल ने द्वितीय, अंडर-17 में कैफ ने प्रथम, आदिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में कैफ ने द्वितीय, गोला फेंक में नफीस ने द्वितीय प्राप्त किया। भाला फेंक में कैफ ने दूसरा और जूनियर वर्ग में शान ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक डॉ. आईएम खान, प्रधानाचार्य डॉ. हुमायूं मसूद और खेल प्रभारी नजर हसल अली ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया।