बुलंदशहर में प्रस्तावित डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के तहत रेलवे खुर्जा से मेरठ तक 43 अंडरपास बनवाएगा। अंडरपास के निर्माण पर 115 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अंडरपास का निर्माण दो बरस में पूरा करना होगा।
बता दें कि अंडरपास के निर्माण के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। अंडरपास का निर्माण होने से न सिर्फ लोगों को रेलवे फाटकों पर मिलने वाले जाम सें निजात मिलेगी, बल्कि रेल की पटरियों पर होने वाले एक्सीडेंट से भी राहत मिलेगी। शहर में चांदपुर रोड पर एक अंडरपास और खुर्जा रोड पर दूसरा अंडरपास का निर्माण होगा।
रेलवे अफसरों की ओर से दावा किया जा रहा है कि कॉरीडोर का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। बता दें कि 43 अंडरपास के निर्माण पर 115 करोड़ रुपये खर्च आएगा। बुलंदशहर रेलवे स्टेशन इंचार्ज मकबूल खां का कहना है कि खुर्जा से मेरठ तक 43 अंडरपास बनाने को हरी झंडी मिल गई है। इस कार्य को दो साल में पूरा किया जाएगा।