फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 4.25 लाख किसानों को आज मिलेगी सम्मान निधि की 18वीं किस्त की राशि

Fri, 04 Oct 2024 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 4.25 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि की 18वीं किस्त शनिवार को मिलेगी। दो-दो हजार रुपये की किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के वाशिम जिले में होने वाले कार्यक्रम के दौरान किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डा. रघुराज सिंह ने बताया कि इस समय जिले के करीब साढ़े चार लाख किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए हैं। इन किसानों को प्रत्येक वर्ष योजना से छह हजार रुपये देने का प्रावधान है। इन किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये की राशि पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि करीब 15 हजार जिले में ऐसे किसान हैं, जिनकी ई-केवाईसी व अन्य कागजात पूरे नहीं हैं।
काफी संख्या में ऐसे भी किसान हैं, जो संबंधित पते पर नहीं मिल रहे हैं। जबकि सात हजार से अधिक ऐसे किसान भी हैं, जिन्होंने हाल ही में आवेदन किया है। इन किसानों का सत्यापन चल रहा है। इन किसानों को भी जल्द योजना में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि पिछले दिनों शासन के आदेश पर सम्मान निधि की 18वीं किस्त के लिए 4.25 किसानाें का सत्यापन कर इसका डाटा भेज दिया था। शनिवार को इन सभी किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें