फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मकान की दीवार गिरने से किशोरी गंभीर घायल

Fri, 04 Oct 2024 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। क्षेत्र के गांव हीरापुर में पुराने मकान की दीवार टूटकर गिरने से 16 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, उसको खुर्जा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किशोरी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पहासू के गांव हीरापुर निवासी दिनेश रे बताया कि उसकी बेटी याचिका जंगल से अपनी मां के साथ घास लेकर लौट रही थी। घर के पास ही सुरेश और विशाल हरिश्चंद्र के मकान की दीवार को गिरा रहे थे। अचानक दीवार गिरने से दिनेश की बेटी याचिका के ऊपर दीवार गिरने से गंभीर घायल हो गई। परिजन घायल को खुर्जा के निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
घायल की मां रजनी ने बताया कि दीवार गिराने वालों ने उसके इलाज का पूरा खर्चा वहन करने की बात कही थी, लेकिन एक लाख रुपये से अधिक खर्च होने के बाद भी किसी ने कोई पैसा नहीं दिया। मदद मांगने पर आरोपियों ने उसे भगा दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। सीओ शिकारपुर ने बताया कि विकास प्रताप सिंह ने बताया कि घायल की मां रजनी की तहरीर पर सुरेश और विशाल के खिलाफ हत्या के प्रयास में धारा बीएनएस 290, बीएनएस 352, बीएनएस 125 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें