फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को स्कूल में मिले 98 में से 35 बच्चे

Thu, 20 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
स्कूली बस्ते का बोझ नहीं उठाएंगे बच्चे
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम ने बुधवार की दोपहर कुडवल बनारस स्थित परिषदीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति सामान्य से बेहद कम मिलने पर डीएम ने स्टाफ को फटकार लगाई।  

कुड़वल बनारस स्थित प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत बच्चों की संख्या 98 है, जबकि डीएम को महज 35 बच्चे क्लास रुम में मिले। प्रधानाध्यापिका रीता शर्मा सीसीएल अवकाश पर बताई गईं।
विज्ञापन


यह भी बताया गया कि हेड मास्टर का लड़का कक्षा 12 में पढ़ता है। उसी की देखभाल के लिए सीसीएल ली है। ऐसे में हेड मास्टर की सीसीएल पर डीएम ने सवाल खड़ा किया और जांच का आदेश दे दिया।
विज्ञापन


डीएम ने बीएसए और एसबीएसए को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा आठ में तीन बच्चियां मिली। स्कूल बिल्डिंग निर्माण के करप्शन में एक अध्यापक जेल में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें