फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कर्मचारी मिले गैरहाजिर रिकार्ड बुक भी गायब

Thu, 20 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
उरमौरा स्थित बीएसए कार्यालय में कर्मचारियों की खाली पड़ी कुर्सियां।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर दो कर्मी गैरहाजिर मिले। साथ ही रिकार्ड बुक भी गायब मिली। कार्यालय में गंदगी देख एसडीएम भड़क गए।
विज्ञापन


उन्हाेंने एबीएसए हरि किशोर को जमकर फटकार लगाई। एसडीएम ने अरनिया क्षेत्र के सूरजावली गांव स्थित क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां नमी मापने की मशीन न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने केंद्र प्रभारी वीरेंद्र सिंह को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।

बीबीनगर में क्षेत्र के केशोपुर सठला गांव स्थित एबीएसए कार्यालय पर बुधवार को एसडीएम अरुण कुमार यादव ने औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की। दो एबीआरसी के कार्य में ढिलाई मिलने पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।
विज्ञापन


एसडीएम के औचक निरीक्षण से एबीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसडीएम अरुण कुमार यादव ने कार्यालय का रजिस्टर चेक किया और वहां रखे कई दस्तावेजों की जांच भी की। एसडीएम अरुण कुमार यादव ने बताया कि इस कार्यालय में चार एबीआरसी हैं।

इनमें से दो के कार्य में ढिलाई पाई गई है। दोनों के कार्यों की समीक्षा का रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा रही है। एबीआरसी धमेंद्र और प्रीत राज सिंह अपने कार्य को सही नहीं कर रहे हैं।

सिकंदराबाद में निरीक्षण के दौरान एबीएसए कार्यालय में रिकार्ड ठीक नहीं मिलने पर एसडीएम ने एबीएसए और कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। बुधवार को एसडीएम कन्हई सिंह ने एबीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया।

एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पंजीकरण रजिस्टर, शिक्षकों की सेवा पुस्तिका अन्य रिकार्ड ठीक नहीं मिला। रिकार्ड को दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। ऐसा नहीं करने की सूरत में कार्रवाई की चेतावनी दी है।

अनूपशहर में८ जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम भैरपालसिंह ने बीआरसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और गणेश कुमार सहायक लेखागार गैरहाजिर मिले।

एबीआरसी अनिल कुमार ने बताया कि सभी अभिलेख और चेकबुक खंड शिक्षाधिकारी के आने पर प्रस्तुत कर दिए जाएंगे। एसडीएम ने खंड शिक्षाधिकारी और सहायक लेखागार के खिलाफ कार्रवाई को डीएम से संस्तुति की हैै।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें