फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर छात्र से 34 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। छात्र की आइडी पर फर्जी सिम निकालने और अश्लील मैसेज करने का दावा करते हुए साइबर ठगों ने 34 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि आरोपियों ने खुद को सीआईडी अधिकारी बताते हुए छात्र को फर्जी केस में फंसाने और रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। आरोपियों ने छात्र से 34 लाख रुपये की धनराशि आरटीजीएस और चेक के माध्यम से एक खाते में डलवा लिया। फिलहाल साइबर थाने में ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि छात्र के पास इतने रुपये कहां से आए, यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन




खुर्जा नगर निवासी अंकित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह बीए के छात्र हैं। छह अगस्त को उसके पास एक कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को सीआईडी अधिकारी बताया। कहा कि उसकी आइडी पर एक सिम लेकर किसी व्यक्ति को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। अब तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। कहा कि यदि उसे एफआईआर से अपना नाम निकलवाना है तो इसके लिए उसे रुपये देने होंगे। बताया जा रहा है कि आरोपी के झांसे में आकर अंकित ने आरोपी को करीब दो लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से और 32 लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए। परिजनों के मुताबिक ठगी की वारदात के बाद भी उसने घर पर कोई जानकारी नहीं दी। करीब एक सप्ताह बाद परिजनों को मामले का पता चला। अंकित से पूछा तो उसने परिजनों को पूरी कहानी बताई। इसके बाद अब परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने अंकित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) और आईटी एक्ट की धारा 66 डी के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।



रुपयों की मांग पर तत्काल करें शिकायत

सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति फोन करके किसी भी कार्य के लिए या डरा धमकाकर रुपयों की मांग करता है तो ऐसी स्थिति में किसी को भी रुपये न दें। इसके लिए तत्काल पुलिस के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी का शिकार न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें