फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

312 पात्रों को मिलेंगे आसरा आवास

Fri, 24 Jun 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
night shelter - फोटो : ANI
विज्ञापन
आसरा आवास योजना के तहत जनपद में 312 पात्रों को घर दिए जाएंगे। योजना के तहत 9.23 करोड़ रुपये की लागत से 312 आवास तैयार हो गए हैं। आसरा आवासों के लाभार्थियोें की तलाश तहसील प्रशासन के अफसर करेंगे।
विज्ञापन

आसरा आवास उन गरीबों को दिए जाएंगे जिनके पास अपना मकान नहीं है।

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। शहरी क्षेत्र में सालाना 25 हजार रुपये से कम आमदनी वाले बेघर परिवारोें को आसरा आवास मिलेगा। लाभार्थियों का चयन संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को करना होगा। लाभार्थियों के चयन के बाद आसरा आवासों का आवंटन शुरू हो जाएगा। बता दें कि आसरा आवास योजना कैबिनेट मंत्री आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। आसरा आवास में एक कमरा, किचन, बाथरूम और शौचालय बना होगा।

  बता दें कि वर्ष 2012 में आसरा आवास योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत डूडा ने जनपद में 312 आवासों का निर्माण कराया है। जिनकी निर्माण लागत 9.23 करोड़ है। पीओ डूडा एएम खान ने बताया कि पात्रों का चयन तहसील के अफसर करेंगे आवंटन भी तहसील स्तर से होगा। आवासों का निर्माण कमोबेश पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें