फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी डालकर बंद कराए अवैध ईंट-भट्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी डालकर बंद कराए अवैध ईंट-भट्ठे
विज्ञापन

छतारी। कस्बे में बिना अनुमति के अवैध रूप से चल रहे ईंट-भट्ठों को पुलिस और प्रशासन की टीम ने सोमवार को पानी डलवा कर बंद करा दिया। यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देश पर की गई। बताया जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों से साठगांठ कर ईट-भट्ठे चलाए जा रहे थे। इस कार्रवाई से ईंट-भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम अविनाशचंद्र मौर्य के आदेश पर खनन, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर चौढेरा और मूड़ा करीमपुर गांव में अवैध रूप से चल रहे ईट-भट्ठों पर छापेमारी की। इस दौरान बिना एनओसी और अनुमति के कई ईंट-भट्ठे चलते पाए गए। टीम ने कार्रवाई करते हुए चल रहे ईंट-भट्ठों पर पानी डलवा दिया। एसडीएम ने बताया कि पूर्व में अवैध रूप से चल रहे सभी भट्ठा स्वामियों को बंद करने का नोटिस दिया गया था। नोटिस के बाद भी ईंट-भट्ठों की चिमनियों से धुआं निकलता देखा गया। इसके चलते अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई। जिला खनन अधिकारी डॉ. एदल सिंह, नायब तहसीलदार वेदप्रकाश पांडे, एसएसआई विजेंद्र शर्मा, लेखपाल सिंह, रूप सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें